Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री से अधिवक्ताओं को मिलने का समय नहीं मिला:पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर जनसभा में जाने का ऐलान, आत्मदाह की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने से अधिवक्ता नाराज हैं। उन्होंने अब घोषणा की है कि वे बिना ड्रेस पहने आम आदमी के रूप में प्रधानमंत्री की जनसभा में जाएंगे और वहां अपनी मांग उठाएंगे। इस बीच, एक अधिवक्ता ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी है। इस घोषणा के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने संघर्ष समिति के चेयरमैन संजय शर्मा से फोन पर बात कर जनसभा में न जाने की अपील की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी कचहरी पहुंचे, लेकिन अधिवक्ताओं के पदाधिकारियों ने अपने फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया। पश्चिम उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन और मेरठ बार के अध्यक्ष संजय शर्मा तथा संघर्ष समिति के संयोजक एवं मेरठ बार के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। हालांकि, उन्हें यह समय नहीं मिल पाया। शनिवार को केंद्रीय संघर्ष समिति के सभी पूर्व चेयरमैन और संयोजकों की एक बैठक हुई। इसमें मेरठ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम भी शामिल हुए। पत्रकार वार्ता में संजय शर्मा और राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अधिवक्ता बिना ड्रेस पहने जनसभा में पहुंचेंगे। पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी जनसभा स्थल पर जाएगा। बैठक में महेंद्र पाल शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, चौधरी धीर सिंह, अजय त्यागी, अशोक कुमार शर्मा, मांगेराम, उदयवीर सिंह राणा और कुंवर पाल शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान, मेरठ बार के पूर्व महामंत्री अनिल जंगाला ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं को प्रधानमंत्री से नहीं मिलवाया गया, तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में सड़क हादसें में एक की मौत, तीन घायल:तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
    Next Article
    बैकुंठपुर उपकेंद्र में 22 फरवरी को बिजली बाधित:महराजगंज में 11 केवी ब्रेकर बदलने से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति ठप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment