Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुखार के इलाज के दौरान पूर्व बीडीसी की मौत:डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के सदर ब्लाक क्षेत्र के चकजाफर गांव में 58 साल के एक पूर्व बीडीसी सदस्य की बुखार और पेट दर्द के इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकजाफर गांव के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके भाई रामआसरे (58) पूर्व बीडीसी सदस्य थे। रामआसरे पिछले दो दिनों से बुखार और पेट दर्द से परेशान थे। रविवार को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो परिजन उन्हें इलाज के लिए मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पहले जांच कराने को कहा। इसके बाद डॉक्टर ने रामआसरे को चार इंजेक्शन लगाए। परिजनों के मुताबिक, इंजेक्शन लगने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई। रामआसरे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर यूपी-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइमरी स्कूल का गेट तालाब में डूबा, विकट समस्या:दैनिक भास्कर की खबर का मंत्री असीम अरुण ने लिया संज्ञान, प्रधान को दी जिम्मेदारी
    Next Article
    अमेठी में खराब सामुदायिक शौचालय पर चला बुलडोजर:20 साल पुराना शौचालय गिराया, अब बनेगा नया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment