Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइमरी स्कूल का गेट तालाब में डूबा, विकट समस्या:दैनिक भास्कर की खबर का मंत्री असीम अरुण ने लिया संज्ञान, प्रधान को दी जिम्मेदारी

    6 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय रामपुर का गेट तालाब के पानी में डूबे होने की दैनिक भास्कर की खबर का समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने संज्ञान लिया है। फोन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि जलभराव और रास्ते की समस्या की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है और उन्हें इस काम मे लगाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल को बजट जारी कर वहां की स्थिति को बेहतर करने का काम करेंगे। सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार हैं। यहां तालाब के ओवरफ्लो होने से विद्यालय का आधा गेट पानी में डूब गया, जबकि जलभराव के कारण स्कूल में प्रवेश का रास्ता पूरी तरह बन्द हो गया। जिस कारण स्कूल के टीचर विद्यालय के बाहर कीचड़ के पास खुली जगह में क्लास चलाने को मजबूर हैं। यहां उमस और गर्मी से बच्चे परेशान नजर आते। उनके बीमार होने का खतरा भी मंडरा रहा है। जबकि स्कूल से हाजिरी रजिस्टर बाहर लाने के लिए प्रधानाध्यापक को सीढ़ी का सहारा लेकर बाउंड्री पार करनी पड़ रही। प्राथमिक विद्यालय रामपुर की इस विकट समस्या को लेकर दैनिक भास्कर ने 5 सितंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। रविवार को इस खबर का संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दैनिक भास्कर से बात की और कहाकि रास्ते व जलभराव की समस्या का समाधान वहां के प्रधान को करना चाहिए और उन्हें इस काम मे लगाया भी जाएगा। यदि इस काम मे कोई अड़चन आई तो फिर उसे अपने स्तर से देखेंगे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रामपुर की स्थिति सुधारने के लिए बजट भी देने की बात कही है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं: दैनिक भास्कर ने रामपुर के ग्रामप्रधान रामप्रकाश वर्मा से मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो कॉल उनके बेटे दीपू ने रिसीव की। दीपू ने बताया कि तालाब का पानी निकालने की उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है, न ही तालाब का पानी कहीं और ले जाया जा सकता है। मुख्य रास्ता भी लोगों ने प्लाटिंग कर के बन्द कर दिया है। रास्ता देने के लिए वहां बना मकान हटवाना पड़ेगा, जोकि मुश्किल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:तालबेहट कोतवाली प्रभारी बने रमेश चंद्र मिश्रा, 3 का गैर जनपद ट्रांसफर
    Next Article
    बुखार के इलाज के दौरान पूर्व बीडीसी की मौत:डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment