Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल अपचारी गृह से फरार सभी 5 किशोर गिरफ्तार:मुरादाबाद पुलिस ने दो और को पकड़कर न्यायालय में किया पेश

    11 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बाल अपचारी गृह से फरार हुए सभी पांच किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को शेष दो बाल अपचारियों को भी बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में विभागीय जांच भी तेज कर दी गई है। लगभग एक सप्ताह पहले, बाल अपचारी गृह की छत पर बने गेट के रास्ते पांच बाल अपचारी फरार हो गए थे। इस घटना से प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में पांचों बाल अपचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आसपास के जिलों से समन्वय स्थापित कर तलाश अभियान चलाया। पुलिस ने पहले ही तीन बाल अपचारियों को बरामद कर लिया था। हालांकि, धर्म सिंह पुत्र फूल सिंह और ऋषि पुत्र बॉबी सागर, जो उत्तराखंड के निवासी थे, अभी भी फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों फरार बाल अपचारियों को भी बरामद कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल अपचारी गृह की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। लापरवाही या मिलीभगत सामने आने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद बाल अपचारी गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर:‘न्याय रथ’ से घर-घर पहुंचेगी, करेगी कानूनी मदद
    Next Article
    मथुरा जेल में बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2 शुरू:64 बंदी खेल का हुनर दिखा रहे हैं, मानसिक विकास पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment