Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर:‘न्याय रथ’ से घर-घर पहुंचेगी, करेगी कानूनी मदद

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जनपद में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 फरवरी (रविवार) को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह वृहद शिविर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। तैयारियों को गति देते हुए जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन “न्याय रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशासन के अनुसार न्याय रथ का उद्देश्य आम नागरिकों तक निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें शिविर से जोड़ना है। रथ के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। शिविर में पात्र व्यक्तियों को एक ही स्थान पर विधिक परामर्श, सहायता और विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शिविर में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। यह पहल न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रजनी शुक्ला, सीजीएम सुधांशु शेखर उपाध्याय, एसीजीएम महेंद्र पासवान तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका मिश्रा सहित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। अयोध्या में आयोजित यह मेगा शिविर बड़ी संख्या में लोगों को विधिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GST फर्म में धोखाधड़ी, बीकापुर में 6 पर FIR:न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, सीओ बोले-पुलिस विवेचना कर रही
    Next Article
    बाल अपचारी गृह से फरार सभी 5 किशोर गिरफ्तार:मुरादाबाद पुलिस ने दो और को पकड़कर न्यायालय में किया पेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment