Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 6000 घरों को मिलेगा शुद्ध पानी:मेयर ने 15वें वित्त आयोग के वाहन और दो नलकूपों का किया लोकार्पण

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शनिवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 15वें वित्त आयोग के तहत खरीदे गए वाहन और दो नए नलकूप शामिल हैं। इन नलकूपों से शहर के लगभग 6000 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। यह कार्यक्रम वार्ड संख्या 37 स्थित जोनल कार्यालय, जलकल विभाग (नगर निगम जोन-7) में आयोजित किया गया। नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नए वाहन खरीदे हैं। इनका उपयोग स्वच्छता, जलापूर्ति, रख-रखाव और आपातकालीन सेवाओं में किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन संसाधनों से नगर निगम की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेंगी। "मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना" के तहत मातादीन का पुरवा क्षेत्र में नामवर स्कूल के सामने एक सामान्य क्षमता का नया नलकूप निर्मित किया गया है। इस नलकूप से करीब 3000 भवन स्वामियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में, "सामान्य निधि योजना" के अंतर्गत अशोक सभासद पार्क (चिल्ला), गोविंदपुर रिवर क्षेत्र में एक मिनी नलकूप का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस परियोजना से भी लगभग 3000 घरों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएंगे। इस लोकार्पण समारोह में पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इन परियोजनाओं को शहर को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालू खदान में पोकलैंड चालक की हत्या का खुलासा:बांदा में हेल्पर ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    देवरिया में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट, VIDEO:सेल्समैन को असलहा दिखाकर 8,400 रुपए छीने, बदमाश फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment