Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल साध्वी राजनंदिनी किशोरी ने कृष्ण संग खेली होली:अयोध्या के मातिहारी मंदिर में उड़े गुलाल, जमकर पुष्प वर्षा हुई

    2 hours ago

    1

    0

    रंगभरी एकादशी से अयोध्या के मंदिरों में होली की धूम है।वृंदावन की प्रसिद्ध कथा व्यास बाल साध्वी राजनंदिनी किशोरी ने कृष्ण संग अयोध्या में जमकर होली खेली।उन्होंने भगवान के विग्रह को गुलाल अर्पित करने के बाद गुलाब की पंखुडियों की वर्षा की।इत्र लगाया और स्वर्ण क्षत्र पहनाया। कार्यक्रम का अयोजन मोतिहारी मंदिर में साध्वी ममता शास्त्री के संयोजन में हुआ।बाल साध्वी राजनंदिनी किशोरी वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर होली खेलने के बाद अयोध्या पहुंची हैं। भगवान कृष्ण के साथ होली खेलने के बाद बाल साध्वी राजनंदिनी किशोरी के साथ भक्तों ने होली खेली।उनको गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा की।कामना की गई कि बाल साध्वी का अनुराग भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में निरंतर बढ़ता रहे।समारोह में यूपी और बिहार सहित कई प्रांतों के श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर बाल साध्वी राजनंदिनी किशोरी ने कहा कि हमारे यहां प्राचीन परंपरा है। वृंदावन में राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेली।हम अपने घर को वृंदावन बनाकर कम से कम एक दिन इस प्रेम में डूब जाएं।उन्होंने होली के पद आज बिरज में होरी रे रसिया गाकर भक्तों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की संयोजिक साध्वी ममता शास्त्री ने कहा कि अयोध्या भक्ति की नगरी है।हम हर उत्सव बेहद धूमधाम से मनाते हैं।अयोध्या में राम राज्य की परिकल्पना साकार हो।हम इसमें अपना सहयोग देने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर चंदन जायसवाल,कुलदीप मौर्य और शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में SSP ने भारी पुलिस बल के साथ गश्त:होली सुरक्षा का जायजा लिया; खुले में शराब पीने वालों को चेतावनी
    Next Article
    संतकबीरनगर में 1395 स्थानों पर होलिका दहन:संवेदनशील जगहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, ड्रोन से भी हुई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment