Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में SSP ने भारी पुलिस बल के साथ गश्त:होली सुरक्षा का जायजा लिया; खुले में शराब पीने वालों को चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में होली के त्योहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, होटल, ढाबों, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था। यह गश्त अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा और कोतवाली नगर, कोतवाली देहात व महिला थाना के पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में की गई। पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया। इसमें भीड़भाड़ वाले मुख्य बाज़ार, सार्वजनिक स्थान और प्रमुख मार्ग शामिल थे। जीटी रोड, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, मेहता पार्क, सुभाष मार्केट, घंटाघर, हाथीगेट और शिकोहाबाद तिराहा जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। ठंडी सड़क पर शराब ठेकों की चेकिंग की गई, साथ ही सड़क किनारे खड़े अनावश्यक वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सायंकालीन गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि वे होली का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया। एसपी श्याम नारायण सिंह ने युवाओं से तेज वाहन न चलाने की अपील की, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। एसएसपी ने खुले में शराब पीने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुले में शराब पीता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीम इंडिया की जीत पर कानपुर में जश्न:तिरंगा लहराया, आतिशबाजी की; फैंस बोले- अब इंग्लैंड से 'लगान' वसूलने की बारी
    Next Article
    बाल साध्वी राजनंदिनी किशोरी ने कृष्ण संग खेली होली:अयोध्या के मातिहारी मंदिर में उड़े गुलाल, जमकर पुष्प वर्षा हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment