Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेल्जियम लिंक से हुआ निलंबित JE रामभवन का खुलासा:बांदा में बाल यौन शोषण मामले में CBI ने दर्ज किए थे सात मुकदमे

    3 hours ago

    1

    0

    निलंबित जेई रामभवन के बाल यौन शोषण मामले का खुलासा बेल्जियम में पुलिस को मिली एक लिंक से हुआ था। बेल्जियम पुलिस ने इस मामले की जानकारी इंटरपोल को दी, जिसने पोर्न वीडियो की लिंक सीबीआई को जांच के लिए सौंपी। सीबीआई की जांच में कई पोर्न वीडियो, लैपटॉप और मोबाइल जैसे साक्ष्य बरामद हुए। जांच में जेई रामभवन, उसकी पत्नी दुर्गावती और दिल्ली के इंजीनियर आकिफ के नाम सामने आए। सीबीआई ने रामभवन पर दिल्ली और लखनऊ में करीब सात मुकदमे दर्ज किए थे। आकिफ पर आईटी एक्ट और संगठित होकर पोर्न वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसका मामला जिले की विशेष पॉक्सो न्यायालय में अभी विचाराधीन है। यौन शोषण का यह मामला सबसे पहले बेल्जियम पुलिस के संज्ञान में आया था। उन्हें एक लिंक में दो सेकंड का वीडियो क्लिप मिला, जिसमें एक नाबालिग को बिस्तर पर लेटा दिखाया गया था। सीबीआई के डीएसपी अमित कुमार ने वीडियो की जांच शुरू की, जिससे उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के दौरान सीबीआई टीम कई दिनों तक चित्रकूट की गलियों में घूमी और सबसे पहले एक सहयोगी को पकड़ा। इसके बाद अपराध की परतें खुलती चली गईं। 40 खाली मोबाइल के डिब्बे मिलने के मामले में निलंबित जेई रामभवन ने सीबीआई के सामने कबूल किया था कि वह 33 नाबालिगों का यौन शोषण कर चुका है। वह बड़े बच्चों को मोबाइल उपहार में देकर पोर्न वीडियो बनाने के लिए तैयार करता था। चित्रकूट जिले के कर्वी में निलंबित जेई रामभवन एक किराए का घर लेकर सुनियोजित ढंग से इस अपराध को अंजाम देता था। इस गिरोह का संचालन सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती द्वारा किया जा रहा था, जिसमें बाद में दिल्ली के इंजीनियर मोहम्मद आकिफ का नाम भी शामिल पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 वर्षीय दिवंशी का लखनऊ में चल रहा इलाज:आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थी, नहीं पकड़े गए आवारा कुत्ते
    Next Article
    अमेठी में SI भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:10 केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment