Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में SI भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:10 केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोनों दिन दो-दो पालियों में कुल 14,400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिसमें प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले को दो जोन और पांच सेक्टरों में बांटा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ज्ञानेंद्र सिंह को संपूर्ण परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर, छह हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला सिपाही भी मौजूद रहेंगी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और आधार सत्यापन किया जाएगा। उन्हें अपने साथ नीला या काला पेन, पहचान पत्र, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगा। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के पास पर्याप्त पुलिस बल, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद रहेंगी। बस व रेलवे स्टेशनों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी। अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेल्जियम लिंक से हुआ निलंबित JE रामभवन का खुलासा:बांदा में बाल यौन शोषण मामले में CBI ने दर्ज किए थे सात मुकदमे
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 12 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई:निरीक्षण में दो इमारतों में चलता मिला अस्पताल, एक्स-रे और पैथोलॉजी भी संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment