Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला:प्रधान के सिर में गंभीर चोट, पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र के सकरन ब्लॉक परिसर में मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दबंगों ने एक ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रेवान के प्रधान अवधराम मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे आवश्यक कार्य के सिलसिले में विकास खंड सकरन पहुंचे थे। वह पंचायत सचिव के आवास पर बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी गांव के ही बबलू यादव, अनूप यादव पुत्र बालक यादव और शहीद भट्ठ वहां पहुंचे और अचानक बिजली की मोटी केबल से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में प्रधान अवधराम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गहरी चोटें आईं। घटना के दौरान अचानक मची चीख-पुकार से ब्लॉक परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पास में ही स्थित सांडा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी शोर सुनकर तत्काल मौके पर पहुंचे और भाग रहे हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बिसवां कोतवाली भेज दिया गया। घायल प्रधान को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित अवधराम ने बताया कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। लेकिन अभी तक इस वारदात के पीछे वजह साफ नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी सांडा अरुण उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजहों की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल:दो दिन तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, स्वागत की तैयारी शुरू
    Next Article
    चंदौसी रोजगार मेले में 2000 युवाओं का इंटरव्यू:49 कंपनियों ने ऑफर दिया, शिक्षामंत्री बोलीं- मुख्यमंत्री की प्रेरणा से मिली युवाओं को नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment