Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी रोजगार मेले में 2000 युवाओं का इंटरव्यू:49 कंपनियों ने ऑफर दिया, शिक्षामंत्री बोलीं- मुख्यमंत्री की प्रेरणा से मिली युवाओं को नौकरी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के चंदौसी में मंगलवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 49 कंपनियों ने भाग लिया और लगभग 2000 युवाओं का साक्षात्कार लिया। उत्तर प्रदेश की शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। यह रोजगार मेला चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के एसएम डिग्री कॉलेज में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने मेले का उद्घाटन किया, जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर मल्होत्रा भी मौजूद रहे। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि गरीबी से बड़ा कोई कष्ट नहीं हो सकता। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मेलों में प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को अच्छे पैकेज पर रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं, जो आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार का सराहनीय प्रयास है। शिक्षामंत्री ने बताया कि मेले में आई 49 कंपनियों ने लगभग 2000 बच्चों का इंटरव्यू लिया। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता और कार्यक्षमता के अनुसार 10,000 से लेकर 40,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य युवाओं की बेरोजगारी दूर कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे उन्हें आत्म-सम्मान मिले और समाज सुखी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला:प्रधान के सिर में गंभीर चोट, पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े
    Next Article
    2 दिन से लापता शिक्षक सीसीटीवी में दिखे:घर से सेविंग कराने निकले थे, गुमशुदगी रिपोर्ट दर्जकर जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment