Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलाल घोसी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्यवाही:वकील पर चाकू से किया था जानलेवा हमला, घर में घुसकर तमंचे से गोली मारने की दी धमकी

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में गाजियाबाद जैसी घटना को अंजाम देने वाले बिलाल घोसी पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। बिलाल घोसी पर प्रेमनगर थाने में एक ही दिन में 3 नए मुकदमे दर्ज किए गए है। उसके खिलाफ अब तक कुल 9 मुकदमे दर्ज हो चुके है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ कर दिया है कि बिलाल घोसी के खिलाफ ऐसी कार्यवाही की जाएगी जो नजीर बनेगी। बिलाल घोसी के दोनों पैरों में लगी गोली एसएसपी ने बताया कि बिलाल घोसी ने एक वकील पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। जब उसे बचाने उसके मामा मामी आए तो उसने उनके ऊपर भी जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें उसके दोनों पैरों पर गोली लगी है। घर में घुसकर तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि बिलाल घोसी ने पहले दहशत फैलाने के लिए वकील के मामा के घर में घुसकर अवैध तमंचा लेकर धमकी दी कि दोनों को गोली मार दूंगा। उन लोगों के शोर मचाने पर वो भाग गया था। और 31 मई की रात बिलाल ने वकील और उनके मामा-मामी पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने जब आरोपी बिलाल का एनकाउंटर किया तो वो गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा "सर गलती हो गई, अब बरेली में कभी नहीं आऊंगा, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।" 31 मई की रात वकील पर किया था हमला बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 31 मई की रात को वकील बृजेश मिश्रा पर चाकू से हमला किया गया था। बृजेश मिश्रा को बचाने आए उनके मामा-मामी पर भी बिलाल घोसी ने जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने कहा था कि मैं बहुत बड़ा बदमाश हूं, आज तुम तीनों को मारकर अपनी दहशत फैलाऊंगा। घायल अवस्था में बृजेश मिश्रा ने फौरन 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। तत्काल मौके पर डायल 112 और प्रेमनगर थाना पुलिस पहुंची और घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। वकील बृजेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने बिलाल घोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बिलाल घोसी ने वकील और उनके मामा-मामी पर किया था जानलेवा हमला सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि 31 मई को बृजेश मिश्रा (एडवोकेट), पुत्र भुवनेश मिश्रा, निवासी सुभाषनगर, पुरानी चांदमारी गली नं0-4, थाना सुभाषनगर द्वारा सूचना दी गई कि रात में वह अपने मामा के साथ गांव से घर एवं जमीन बेचने संबंधी कार्य से वापस लौटे थे। जब वह अपने मामा के घर, मोहल्ला गुलाबनगर के बाहर वाहन पर बैठे हुए थे, तभी बिलाल घोसी पुत्र मोहम्मद रजा निवासी गुलाबनगर, घोसियान मस्जिद, थाना प्रेमनगर उन्हें जबरन खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर उनके मामा ने हस्तक्षेप कर उन्हें छुड़ाया तो आरोपी ने उनकी मामी रानी शर्मा को पकड़ लिया, उनके साथ मारपीट की तथा चाकू निकालकर उनके गले पर रख दिया। घटना देखकर जब बृजेश मिश्रा बचाव के लिए डंडा लेकर पहुंचे तो आरोपी बिलाल घोसी द्वारा बृजेश मिश्रा की पीठ पर चाकू से हमला कर दो वार किए गए, जिसमें उन्हें चोटें आईं। बदमाश बिलाल घोसी ने पुलिस पर चलाई गोलियां इस सूचना पर प्रेमनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 पुलिस टीमों का गठन किया गया। 1 जून की रात थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा बिलाल घोसी की गिरफ्तारी हेतु संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बृजेश मिश्रा पर चाकू से हमला करने वाला बदमाश बिलाल घोसी जनकपुरी पुरानी रेलवे लाइन, आरपीएफ बैरक के पास कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त बिलाल घोसी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। बदमाश बिलाल द्वारा पुलिस टीम से अपने आप को घिरता देख, जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश बिलाल घोसी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया। बिलाल के पास से चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद बदमाश बिलाल के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस (315 बोर) और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। बिलाल उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में लूट, चोरी, धोखाधड़ी आदि सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर का चिलुआताल बनकर तैयार, देखिए VIDEO:नौका विहार 3.0 नाम से हुआ फेमस, सुबह-शाम दिखेगा मनमोहक नजारा
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की, फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment