Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की, फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का हंगामा

    8 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरों ने सैलरी बढ़ाने और लेबर लॉ के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बोले- न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा। 8 घंटे से ज्यादा काम करने पर भी ओवरटाइम नहीं मिलता। प्रदर्शन में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं। प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की। पहले फोन करके मिलने के लिए घर बुलाया। हत्या के बाद शव को घर से 2 किमी दूर झाड़ी में जलाया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- नवाबगंज में कोचिंग संचालक का खून से लथपथ मिला शव: IPL का फाइनल मैच देखने की बात कहकर रुके थे कानपुर में कोचिंग के अंदर संचालक का खून से लथपथ शव मिला। वह रविवार रात को IPL मैच का फाइनल देखने की बात कहकर कोचिंग में रूके थे। सोमवार सुबह जब छात्र कोचिंग पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। छात्रों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोचिंग संचालक के चेहरे पर चोट के निशान मिले। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं घटना की सूचना पर भाई विकास गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कहा- मेरे भाई की लूटपाट के बाद हत्या की गई है। पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 2- तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, सुबह-शाम हवा ने दी राहत: आंधी और बारिश की संभावना कानपुर शहर में दोपहर के समय गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, जबकि सुबह और शाम चल रही नम व ठंडी हवाओं ने मौसम को संतुलित बनाए रखा। दोपहर के समय धूप की तीव्रता बढ़ने से लोगों को घरों से निकलते समय चेहरे ढंकने पड़े। आज बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। शाम के समय आंधी आ सकती है। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 3- काकादेव में बाइक फिसलने से सेल्स मैनेजर की मौत: स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा काकादेव में ऑफिस जा रहे सेल्स मैनेजर की बाइक फिसलने से सिर पर चोट लग गई। 100 मीटर पीछे चल रहे साथी कर्मचारी आनन–फानन में उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथियों ने बताया कि बाइक मोड़ने के दौरान अचानक से सामने आए स्कूटी सवार को बचाने में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर… 4- दादानगर में मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया: बोले- नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को मजदूरों ने वेतन वृद्धि और श्रम कानूनों के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 100 से अधिक महिला श्रमिक शामिल रहीं। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही, उनसे 8 घंटे से अधिक काम कराया जाता है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। अधिकारियों ने श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर… 5- प्रेमिका ने पति के संग प्रेमी की हत्या की: फोन करके मिलने घर बुलाया, फिर मार डाला कानपुर में प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब 2 किमी दूर ले जाकर झाड़ियों में जला दिया और फिर दोनों घर लौटकर आराम से रहने लगे। पुलिस के मुताबिक, 8 मई को महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए ससुराल बुलाया। उसने युवक से कहा कि घर पर कोई नहीं है, सभी लोग बाहर गए हुए हैं। युवक जब उसके घर पहुंचा तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद महिला का पति भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 6- सेना के अधिकारियों को साइबर खतरों के बारे में बताया: IIT कानपुर में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान का पहला बैच भारतीय सेना के जवानों को साइबर सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के C3iHub ने साइबर सुरक्षा अभियान का पहला बैच शुरू किया है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को साइबर खतरों की पहचान, उनसे बचाव और किसी साइबर घटना की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके तहत साइबर हाइजीन, डिजिटल खतरों की समझ, साइबर अपराध के नए ट्रेंड, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर घटना प्रबंधन और उभरते साइबर जोखिमों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर… 7- 2 साल पहले हुई शादी, फंदे पर लटका मिला शव: इंस्टाग्राम पर REEL बनाने के लिए इनफ्लूएंसर पति मांग रहा था स्कॉर्पियो बाबूपुरवा निवासी विवाहिता की लखनऊ स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम इनफ्लूएंसर पति REEL बनाने के लिए दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड कर रहे थे, असमर्थता जताने पर विवाहिता को मारकर फंदे से लटका दिया। परिजनों लखनऊ पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। पढ़ें पूरी खबर… 8- मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: कोहना में ग्रामीणों के जुटने पर हवाई फायरिंग करके भागे आरोपी, 5 अरेस्ट कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 9- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आनंदेश्वर मंदिर में की पूजा: बिठूर में गौमता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की शपथ दिलाई स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सोमवार को कानपुर के परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा आनंदेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर कोठारी महंत महाकाल गिरी जी महाराज के नेतृत्व में मंदिर प्रशासन एवं जूना अखाड़ा के संतों ने शंकराचार्य का पुष्पमालाओं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पढ़ें पूरी खबर… 10- AI से बनाईं भतीजी की अश्लील तस्वीरें: चाचा-चाची ने वायरल किया, सदमें में छठी की छात्रा; पुलिस से शिकायत कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर 13 वर्षीय बेटी की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक विवाद की रंजिश में बच्ची के चाचा-चाची ने ही बदनाम करने की साजिश रची। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलाल घोसी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्यवाही:वकील पर चाकू से किया था जानलेवा हमला, घर में घुसकर तमंचे से गोली मारने की दी धमकी
    Next Article
    दिन में हवा-बादल से राहत, पारा 5.7 डिग्री लुढ़का:आने वाले 48 घंटे बादल छाए रहेंगे, गर्मी से राहत रहेगी बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment