Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेलन से थाली बजाते हुए महिलाओं ने रैली निकाली:लखनऊ में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन, बोलीं- इस महंगाई में सूखी रोटी भी मुश्किल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। महंगाई के खिलाफ निकाले जा रहे इस मार्च में प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में लाल झंडे के साथ खाली थाली और बेलन लेकर शामिल हुई। थाली पीटते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले 15 दिनों से महंगाई के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। हमारे साथ जो महिलाएं आई है ये गरीब बस्तियों से हैं। घरों झाड़ू-पोछा करके परिवार का पेट पालती हैं। मौजूदा समय में सूखी रोटी भी मिलना इनके लिए मुश्किल हो रहा है। सब्जी, दाल, चीनी और दूध हर एक चीज महंगी हो रही है। खबर से जुड़ी देखिए 2 तस्वीरें… ‘गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी’ प्रदर्शन में शामिल मधु गर्ग ने कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान है और सरकार उद्योगपतियों के टैक्स माफ कर रही है। लाखों करोड़ों बैंक का कर्ज माफ कर दिया और आम आदमी गरीबी बेरोजगारी से मर रहा है। ईरान से तेल न लेकर अमेरिका से सरकार तेल खरीद रही है इसलिए पेट्रोल-डीजल और अधिक महंगा हो रहा है। सरकार अगर अपनी नीतियों को ठीक कर ले तो महंगाई बहुत कम हो जाएगी। लोगों की आमदनी बढ़ नहीं रही है बस महंगाई बढ़ती जा रही है। ‘जमा खोरी से बढ़ी महंगाई’ प्रदर्शन कर रहे प्रवीण सिंह ने कहा कि महंगाई की मार से सबसे ज्यादा परेशान महिला होती है क्योंकि परिवार चलाने की जिम्मेदारी उसी पर है। हम लोग लगातार देख रहे हैं। घर में महिलाएं किचन चलाने के लिए इस महंगाई में कितना संघर्ष कर रही हैं। जो भी सामान महंगा हो रहा है वो नेचुरल तरीके से नहीं हो रहा है। इस महंगाई का सीधा संबंध जमाखोरी से है। इसका लाभ किसानों को भी बिल्कुल नहीं मिल रहा। हमारी यही मांग है कि सरकार तत्काल महंगाई पर लगाम लगाए और आम जनता को राहत पहुंचाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISF कमांडेंट के शव से लिपटकर रोईं मां:बोलीं- उठो मेरे लाल, अंबेडकरनगर में पत्नी ताबूत पर सिर पटकती रही, जम्मू में शहीद हुए
    Next Article
    एसपी ओपी सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक:डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने सम्मानित किया, पुलिस विभाग में खुशी का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment