Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISF कमांडेंट के शव से लिपटकर रोईं मां:बोलीं- उठो मेरे लाल, अंबेडकरनगर में पत्नी ताबूत पर सिर पटकती रही, जम्मू में शहीद हुए

    6 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के रहने वाले CISF कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कैंप परिसर में हुई फायरिंग में शहीद हो गए थे। गुरुवार दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर अंकित के पैतृक गांव दौलतपुर एकसारा (मठिया) पहुंचा। सेना की गाड़ी से तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उतारा गया, तो चीख-पुकार मच गई। 75 साल के पिता शिव प्रकाश पांडेय और मां प्रमिला बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो गए। मां बार-बार यही कहती रही- मेरे लाल उठ जाओ। हे भगवान, यह क्या हो गया? अंकित की पत्नी प्रियंका भी फूट-फूटकर रोती रहीं, ताबूत पर सिर पटकती रहीं। साथ ही अपनी बूढ़ी सास को भी संभालती रहीं। बहनें योगेश्वरी, ललिता, नितेश्वरी, सुधा, सीमा और अंतिमा भी बिलखती नजर आईं। दोपहर करीब 1:30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे CISF शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सरकारी राइफल से गोलीबारी कर दी थी। इसमें कमांडेंट अंकित पांडेय, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह समेत 4 जवानों की मौत हो गई थी। 3 तस्वीरें देखें 2016 में अंकित का CISF चयन हुआ था जिला मुख्यालय से करीब 28 किमी दूर इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का दौलतपुर एकसारा मठिया गांव है। यहां रहने वाले अंकित रिटायर्ड टीचर शिव प्रसाद पांडेय के इकलौते बेटे थे। उनकी 6 बहनें हैं। अंकित घर में सबसे छोटे थे। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। 2016 में अंकित का सिलेक्शन CISF में उपनिरीक्षक पद पर हुआ था। 2021 में विभागीय परीक्षा पास करने के बाद उन्हें कमांडेंट पद पर पदोन्नति मिली। करीब एक साल से वह कठुआ के बसोली क्षेत्र स्थित जलविद्युत परियोजना की सुरक्षा संभाल रहे थे। इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में तैनात थे। उनकी शादी 2019 में प्रियंका से हुई थी। अंकित का ढाई साल का बेटा अगस्त्य है। पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो देशभक्ति के नारे लगे परिवार को अंकित के बलिदान की सूचना मिली, तो घर में चीख-पुकार मच गई। गुरुवार सुबह 6 बजे उनका पार्थिव शरीर पहले लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। वहां से सेना की फूलों से सजी गाड़ी से शव अंबेडकरनगर ले जाया गया। यहां हजारों लोगों की भीड़ उनका अंतिम दर्शन करने के लिए इंतजार कर रही थी। शव तिरंगे से लिपटा था। यह देखकर लोग देशभक्ति नारे लगाने लगे। सीआईएसएफ बटालियन ने दी सलामी एनटीपीसी स्थित सीआईएसएफ बटालियन के जवानों ने शहीद अंकित कुमार पांडेय के पार्थिव शरीर को सलामी दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में गांववालों के साथ जनप्रतिनिधि, अफसर और आसपास के लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘अंकित कुमार अमर रहे’ के नारे लगते रहे। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें यूपी के शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई, शिव मंदिर में लकड़ी की चिता बनाकर आग लगाई यूपी के शाहजहांपुर में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही लकड़ी की चिता बनाकर शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे गांव वाले मंदिर से धुआं उठता देखकर पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था। दूसरा शव जलकर कंकाल बन चुका था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हाईवे पर लेटी महिलाएं:प्रयागराज में 2 किमी लंबा जाम; पति बोला- मेरी बीवी हंसते हुए आई थी
    Next Article
    बेलन से थाली बजाते हुए महिलाओं ने रैली निकाली:लखनऊ में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन, बोलीं- इस महंगाई में सूखी रोटी भी मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment