Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू:2026-27 में 1.80 करोड़ कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य, 7 से 10 दिन में भुगतान का भरोसा

    3 hours ago

    3

    0

    बलरामपुर चीनी मिल में नए पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बाद दोपहर 12:15 बजे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई शुरू कराई। इस दौरान किसानों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, सदर विधायक पलटूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीडीओ हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष केके बाजपेई ने बताया कि इस वर्ष 1 करोड़ 80 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल भी मिल ने इतने ही गन्ने की पेराई की थी। उन्होंने बताया कि गन्ने का रकबा बढ़ा है, लेकिन बाढ़ और बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों को नियमित भुगतान का भरोसा देते हुए कहा कि सप्ताह में दो दिन भुगतान किया जाएगा। मिल प्रबंधन 14 दिनों की निर्धारित अवधि के बजाय 7 से 10 दिनों में भुगतान करने का प्रयास करेगा। पिछले सत्र में मिल बंद होने के एक सप्ताह के भीतर पूरा भुगतान कर दिया गया था। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों पर मैकेनिकल लोडर और बड़े मोड़ वाली गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। मिल के करीब 105 क्रय केंद्र हैं। जलभराव वाले केंद्रों पर जल्द तौल शुरू कराने की तैयारी है। वहीं, बहराइच के सभी 37 क्रय केंद्र पहले दिन से संचालित करने की योजना है। सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। वहीं, सम्मानित किसान पवन कुमार तिवारी ने बताया कि उनका परिवार 1998 से मिल को गन्ना सप्लाई कर रहा है। उन्होंने समय से भुगतान और खाद-बीज की व्यवस्था की सराहना की। साथ ही गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर कम से कम 550 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग उठाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डबल मर्डर के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल:संतकबीरनगर में 16 नामजद समेत 17 पर केस, पुरानी रंजिश में की थी हत्या
    Next Article
    कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, मृतकों में लश्कर का कमांडर भी शामिल: सूत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment