Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डबल मर्डर के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल:संतकबीरनगर में 16 नामजद समेत 17 पर केस, पुरानी रंजिश में की थी हत्या

    3 hours ago

    4

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र में रविवार को हुई दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने 16 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। वहीं, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। एफआईआर के मुताबिक, चार आरोपियों मुरलीधर, अजय, आकाश और दिनेश के खिलाफ 9 सितंबर को भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। अब सवाल उठ रहा है कि अगर पुलिस ने पहले दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की होती तो क्या दो लोगों की हत्या रोकी जा सकती थी? पुलिस ने यह मुकदमा वीरेंद्र यादव पुत्र गंगा प्रसाद की तहरीर पर दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह बताया गया है। खेत की जुताई और गेहूं की बुवाई करने गए थे शिकायत के मुताबिक, वीरेंद्र के चाचा प्रहलाद यादव, सहसराम यादव, घनश्याम यादव और रामकेश यादव ट्रैक्टर से खेत की जुताई और गेहूं की बुवाई करने गए थे। खेत बाड़ी सीवान में स्थित है। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में दो लोगों की हत्या हो गई। महिलाओं से जुड़े विवाद को लेकर थी पुरानी रंजिश तहरीर में बताया गया है कि मुरलीधर यादव और प्रहलाद यादव के परिवारों के बीच महिलाओं से जुड़े विवाद को लेकर पुरानी रंजिश थी। आरोप है कि कई साल पहले प्रहलाद ने पत्नी से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की थी। इसके बाद मुरलीधर के बेटे पवन यादव ने प्रहलाद को जान से मारने की कसम खाई थी। पवन और राजेश पर साजिश रचने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुरलीधर के साले का बेटा राजेश यादव आरोपियों को आर्थिक और कानूनी मदद देता था। शिकायतकर्ता ने पवन यादव और राजेश यादव पर दोहरी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। नामजद आरोपियों में अजय, आकाश, राकेश, सुग्रीव, दिनेश, इंद्रेश, राजेश, सुनील, गोरख, मुरलीधर, शुभम, दीपू, निखिल, दूधनाथ, राजेश यादव और पवन यादव शामिल हैं। तहरीर में पवन यादव को फौजी और राजेश यादव को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बताया गया है। चार आरोपियों पर पहले भी दर्ज हुआ था मुकदमा एफआईआर के मुताबिक, मुरलीधर, अजय, आकाश और दिनेश के खिलाफ 9 सितंबर को धारा 351(3), 352, 191(2) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब नए मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 191(3), 352, 351(3), 109(1), 103(1), 61(2) और 7 के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामआज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नाव से उतरते ही गंगा में समाया युवक:पिता बोले- हम चीखते रहे, कोई बचाने नहीं आया; महाराष्ट्र से आया था परिवार
    Next Article
    बलरामपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू:2026-27 में 1.80 करोड़ कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य, 7 से 10 दिन में भुगतान का भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment