Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:66 केंद्रों पर 36 हजार परीक्षार्थी, नकल पर जीरो टॉलरेंस

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। जिले के 66 केंद्रों पर कुल 36,150 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। बुधवार को एमएलके पीजी कॉलेज में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें स्पष्ट संदेश दिया गया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नकल पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल प्रभारी और केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी चंदन पांडे ने बोर्ड की गाइडलाइन और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने सभी मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पहले अपने आवंटित केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और जनरेटर बैकअप जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया ताकि परीक्षा संचालन में कोई बाधा न आए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास सख्त निगरानी की जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद और विशेष पर्यवेक्षक एडी बेसिक गोंडा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी:देवरिया में युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
    Next Article
    बजट: प्रयागराज के 2853 परिषदीय स्कूलों को मिलेगा लाभ:शिक्षा क्षेत्र को मिली प्राथमिकता, बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ आवंटित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment