Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट: प्रयागराज के 2853 परिषदीय स्कूलों को मिलेगा लाभ:शिक्षा क्षेत्र को मिली प्राथमिकता, बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ आवंटित

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा क्षेत्र को शीर्ष प्राथमिकता दी है। बेसिक से प्राविधिक शिक्षा तक के लिए प्रावधान किए गए हैं। जिनका लाभ प्रयागराज जिले 2,853 परिषदीय (बेसिक) स्कूलों को मिलेगा। यहां हजारों छात्र-छात्राएं परिषदीय, माध्यमिक और उच्च संस्थानों में पढ़ते हैं। बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा व स्टेशनरी के लिए 650 करोड़ का प्रावधान है। प्रयागराज के ग्रामीण-शहरी परिषदीय स्कूलों के हजारों बच्चों को राहत मिलेगी। प्रत्येक जिले में दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और एक अभ्युदय विद्यालय बनेंग। जिससे प्रयागराज में आधुनिक स्कूल स्थापित होंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय न होने वाले ब्लॉकों में आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए 580 करोड़ खर्च होंगे। इससे दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को सुरक्षित शिक्षा मिलेगी। शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा पर 358 करोड़ और प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट बनाने पर 300 करोड़ का प्रावधान प्रयागराज के स्कूलों को मजबूत करेगा। माध्यमिक शिक्षा को 22,167 करोड़ (15% वृद्धि) मिले। राजकीय स्कूलों में सुविधाएं बढ़ेंगी और ड्रीम स्किल कैब क्लस्टर से कौशल शिक्षा को बल मिलेगा। वहीं उच्च शिक्षा पर 6,591 करोड़ खर्च किए जाएंगे। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की मेधावी छात्राओं को लाभ मिलेगा। छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति से सकारात्मक माहौल बनेगा। प्राविधिक शिक्षा में 72% वृद्धि के साथ 2,365 करोड़ का प्रावधान किया है। पॉलीटेक्निक उन्नयन और स्मार्ट क्लास से स्थानीय छात्रों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:66 केंद्रों पर 36 हजार परीक्षार्थी, नकल पर जीरो टॉलरेंस
    Next Article
    कानपुर में तीन ज्वैलरी शोरुम में इनकम टैक्स की रेड:वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर बिरहाना रोड, नयागंज और लाल बंगला पहुंची टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment