Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में आंधी-बारिश का कहर:पेड़ गिरे, रास्ते बंद हुए, जनजीवन प्रभावित

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में सोमवार को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। शहर और प्रमुख मार्गों पर कई स्थानों से नुकसान की खबरें मिली हैं, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जिला मुख्यालय के नौशहरा मोहल्ले में गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर एक चाय की दुकान आंधी से क्षतिग्रस्त हो गई। इसी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर एक बड़ा पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर भगवतीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने भी एक पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। राहगीरों को किनारे से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-बारिश का असर प्रशासनिक परिसरों में भी दिखा। उतरौला मार्ग स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने लगा एक विज्ञापन पोल तेज हवाओं में गिर गया। इसके नीचे खड़ी कई मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। जिला दीवानी परिसर में कोर्ट रूम के बाहर जलभराव हो गया, जिससे अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम के अचानक बदले तेवर ने नगर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "गौ हत्यारों का पैसा-वोट नहीं चलेगा":जगद्गुरु शंकराचार्य ने कुशीनगर में गौ रक्षा पर घेरा, सियासी दलों पर उठाए सवाल
    Next Article
    सैफई पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया:8 सदस्य गिरफ्तार, 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एसएसपी ने खुलासा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment