Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया:8 सदस्य गिरफ्तार, 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एसएसपी ने खुलासा किया

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा जिले की सैफई थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिलें, एक तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना अभी फरार है, जिस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपी मैनपुरी जनपद के रहने वाले बताए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी ग्रामीण और सीओ सैफई केपी सिंह के नेतृत्व में सैफई थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी अपनी टीम के साथ लगातार अपराधियों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध वाहन चोर क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। घेराबंदी कर दो स्थानों से दबोचे गए आरोपी पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही रकुईया नहर पुल के पास और नगला चैनसुख के आसपास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पांच आरोपियों को रकुईया नहर पुल से और तीन आरोपियों को नगला चैनसुख के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में विनय, महकेन्द्र उर्फ गोलू, संजय उर्फ संजू, सौरभ उर्फ शीलू, निखिल कुमार, धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का और राहुल शाक्य शामिल हैं, जो सभी मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के नगला मनी गांव के निवासी हैं। पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था। बरामद 14 मोटरसाइकिलें इटावा के अलावा अन्य जनपदों से भी चोरी की गई थीं। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुका है। फरार सरगना की तलाश में पुलिस की दबिश पुलिस के अनुसार इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है, जिस पर 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को मिली सराहना इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, स्वदेश कुमार, संजय दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में आंधी-बारिश का कहर:पेड़ गिरे, रास्ते बंद हुए, जनजीवन प्रभावित
    Next Article
    अलीगढ़ में टेम्प्रेचर 30°C:तेज हवा बह रही, बारिश के आसार,मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment