Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:बूथ से राष्ट्र निर्माण तक की रणनीति पर चर्चा की

    20 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में मंगलवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हुई। इसमें जिले के सभी मंडलों में आयोजित होने वाले सात प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। कार्यशाला के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी थे। उन्होंने बताया कि जिले भर में सात प्रमुख विषयों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में इतिहास विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार की दृष्टि, बूथ प्रबंधन (जिसमें मन की बात, टिफिन बैठक और बूथ स्तर के स्थायी कार्यक्रम शामिल हैं), अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं उनका क्रियान्वयन, सोशल मीडिया, नमो व सरल ऐप तथा एआई आधारित कार्यक्रम जैसे विषय शामिल होंगे। रस्तोगी ने यह भी बताया कि जिला स्तर पर पदाधिकारियों का चयन हो चुका है और जल्द ही मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने घोषणा की कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ 7 मार्च से होगा। विभिन्न तिथियों पर मंडलों में दो दिवसीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पदाधिकारी रात्रि विश्राम भी करेंगे। मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा में कोई भी पद स्थायी नहीं होता है और एक समर्पित कार्यकर्ता संगठन के निचले पायदान से शीर्ष तक पहुंच सकता है। महाअभियान संयोजक अजय सिंह पिंकू ने कार्यक्रम का मूल मंत्र बताया: "व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण।" उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, अनूप चन्द्र गुप्ता, राम कृपाल शुक्ल, बिन्दू विश्वकर्मा, दुष्यंत चौधरी,रवि वर्मा,प्रिंस वर्मा, पंकज सिंह,महिपाल चौधरी,हेमंत जायसवाल, बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी, विष्णु देव गुप्ता,वरुण सिंह मोनू,अवधेश तिवारी तरुण,श्याम मनोहर तिवारी,मीडिया प्रभारी डीपी सिंह,मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, ललिता तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशालाएं मंडल स्तर पर 7 मार्च से:विजय प्रताप सिंह बोले- संगठन की मजबूती का आधार प्रशिक्षित- प्रतिबद्ध कार्यकर्ता
    Next Article
    भदोही सांसद डॉ. बिंद का अभिनंदन:अमेरिकी टैरिफ घटने, यूरोपीय संघ FTA में योगदान हेतु सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment