Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में छात्र को लोहे के रॉड से पीटा:कोल्डड्रिंक देने से मना करने पर की मारपीट, तीन गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में कोल्डड्रिंक को लेकर हुए विवाद में एक इंटरमीडिएट छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। नशे में धुत तीन युवकों ने छात्र को रॉड और हॉकी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव में आए उसके भतीजे को भी पीटा गया। पाला लालाजोत गांव निवासी आलोक कुमार गुप्त डीएवी इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र है। घटना गुरुवार की है, जब वह भगवती आदर्श इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से हिंदी की परीक्षा देकर लौटा था। आलोक पढ़ाई के साथ-साथ अपने भाई सत्यदेव की नसीबगंज चौराहा स्थित चाय और कोल्डड्रिंक की दुकान पर भी मदद करता है। रात करीब नौ बजे आलोक दुकान पर बैठकर आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तभी चिल्हीकला गांव निवासी प्रमोद यादव अपने दो साथियों के साथ एक सफेद स्विफ्ट कार में वहां पहुंचा। तीनों कार में बैठकर शराब पी रहे थे। एक युवक ने कोल्डड्रिंक मांगी, जिस पर आलोक ने बताया कि बोतल एक्सपायर हो चुकी है और वह उसे नहीं दे सकता। इस बात पर युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए आलोक का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल वापस मांगने पर तीनों युवकों ने आलोक पर हमला कर दिया। उन्होंने रॉड और हॉकी से आलोक के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आलोक के 18 वर्षीय भतीजे दुर्गेश ने जब उसे बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी हॉकी से वार किया। भीड़ जमा होते देख हमलावर अपनी कार से दुकान के काउंटर में टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आलोक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस हमले के कारण आलोक अब अपनी आगामी बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएगा। घटना के बाद आलोक के परिजनों ने गौरा चौराहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 18/26 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352 और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुरुआती दौर में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे, लेकिन बाद में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 फरवरी 2026 को बेलहा मोड़ के पास से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया राजन उर्फ चन्द्र प्रकाश यादव (निवासी सोनपुर धुतकहवा, थाना तुलसीपुर),अमित यादव (निवासी छतईडीह, थाना महराजगंज तराई),प्रमोद यादव (निवासी चिल्हीकला, थाना गौरा चौराहा) शामिल है।पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 122 लाभार्थियों को मिले 3.35 करोड़ रुपए:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चेक बांटे गए
    Next Article
    होली गंगा मेला ऐतिहासिक पार्क पर विवाद:BJP पार्षद और मेयर के नाम का पत्थर लगाने का विरोध, कानपुर में मरम्मत काम रुकवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment