Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली गंगा मेला ऐतिहासिक पार्क पर विवाद:BJP पार्षद और मेयर के नाम का पत्थर लगाने का विरोध, कानपुर में मरम्मत काम रुकवाया

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के ऐतिहासिक होली गंगा मेला पार्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मेला कमेटी ने स्थानीय पार्षद पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्य को रुकवाने का आरोप लगाया है। 10 मार्च को अनुराधा नक्षत्र में शहर में ऐतिहासिक गंगा मेला होना है। इसके लिए हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में तैयारियां चल रही हैं। हटिया गंगा मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने बताया कि 19 फरवरी को नगर निगम प्रतिवर्ष की तरह पार्क में मरम्मत काम करा रहा था। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद वहां पहुंचे और कहा कि जब नगर निगम का कार्य हो रहा है तो वे अपने नाम का पत्थर लगवाना चाहते हैं। कमेटी के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आज तक होली गंगा मेला की तैयारियों को लेकर कराए गए निर्माण कामों में किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम नहीं लगाया गया है। आरोप है कि इसी बात को लेकर पार्षद अमित गुप्ता ने 19 फरवरी की शाम को काम रुकवा दिया। कमेटी अध्यक्ष ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने कहा- यह ऐतिहासिक पार्क आजादी से पहले का बना है। इसकी कहानी भी स्वतंत्रता काल से जुड़ी है। मैं पिछले 30 वर्षों से कमेटी का अध्यक्ष हूं। गंगा मेला आयोजन में हर वर्ष शहर के डीएम, कमिश्नर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होते हैं। कमेटी ने निर्णय लिया है कि यदि 21 फरवरी तक काम दोबारा शुरू नहीं हुआ तो पार्क में धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करेंगे और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्क में जिन जनप्रतिनिधियों के नाम के पत्थर लगे हैं, वे उनकी निधि से कराए गए कामों से संबंधित हैं। यदि वर्तमान पार्षद अपनी निधि से कोई काम कराते हैं तो उनके नाम का पत्थर लगाने में कमेटी को कोई आपत्ति नहीं है। पार्षद बोले- पहले भी विधायक-पार्षद अपने नाम के पत्थर लगवा चुके हैं जर्नलगंज वार्ड से पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि पार्क क्षेत्र में नगर निगम द्वारा काम कराया जा रहा है। ऐसे में यदि महापौर या उनके नाम का पत्थर लगाया जाए तो कमेटी को आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि इससे पहले के पार्षद और क्षेत्रीय विधायक भी अपने विकास कामों के पत्थर पार्क में लगवा चुके हैं। ऐसे में उनके और महापौर के नाम से पत्थर लगाए जाने पर विरोध समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कार्य नगर निगम के माध्यम से हो रहा है, इसलिए परिस्थितियों में काम रुकवाना उनकी मजबूरी थी। पार्षद अमित गुप्ता ने कहा- मैं हटिया होली गंगा मेला का विरोध नहीं कर रहा हूं। इसी पार्क में विधायक अमिताभ बाजपेई ने यहां पक्षियों के लिए एक आश्रय स्थल बनवाया था, जिसके पास उनके नाम का बड़ा पत्थर लगा हुआ है। पूर्व में जो यहां से पार्षद रहे हैं, उनके नाम के पत्थर भी पार्क में लगे हुए हैं। पार्षद अमित गुप्ता ने कहा- जब नगर निगम कोई विकास कार्य करा रहा है, तो महापौर और मेरा नाम क्यों न हो। इसका जवाब कमेटी के लोगों को देना चाहिए। इस मामले को लेकर कमेटी पहले भी विरोध कर चुकी है। कमेटी के अध्यक्ष को ही सबसे ज्यादा दिक्कत है। जहां तक धरना देने की बात है, वहां की जनता और व्यापारी हमारे साथ हैं। नगर आयुक्त के आदेशानुसार वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ही कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्य पूरी तरह नियमानुसार कराया जाएगा। अगर नगर निगम कार्य करा रहा है तो महापौर और मेरे नाम का पत्थर भी लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में छात्र को लोहे के रॉड से पीटा:कोल्डड्रिंक देने से मना करने पर की मारपीट, तीन गिरफ्तार
    Next Article
    मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना में धांधली का आरोप:वरिष्ठ कार्यकारिणी प्रत्याशियों ने बहिष्कार कर हंगामा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment