Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी:पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने की कवायद तेज; राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    14 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे निर्वाचक नामावली के आलेख्य (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का विधिवत प्रकाशन किया गया। इसके बाद प्रभारी डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने सभी दलों को प्रकाशित मतदाता सूची की प्रतियां सौंपते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। डीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित होना जरूरी है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची में छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करने और ऐसे युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों को चिह्नित करने को कहा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। अपात्र नाम हटाने और गलतियां सुधारने का भी मौका डीएम ने स्पष्ट किया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान केवल नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तक सीमित नहीं है। इसके तहत मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को सुधारने और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए के माध्यम से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे और सूची में अनावश्यक नाम भी शामिल न रहें। दावे-आपत्तियों का समयसीमा में होगा निस्तारण डीएम ने निर्वाचन अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से संबंधित दावों और आपत्तियों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्धारित समयसीमा में किया जाए। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण में निर्वाचन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में निर्वाचन अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचन अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने सभी से अभियान में सहयोग कर मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभा ने हर जिले में छात्रावास और लाइब्रेरी का प्रस्ताव:हापुड़ की बैठक में शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक एकजुटता पर चर्चा
    Next Article
    रायबरेली में DM ने 9 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:6 तहसीलदारों और 3 SDM की तैनाती बदली, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment