Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सभा ने हर जिले में छात्रावास और लाइब्रेरी का प्रस्ताव:हापुड़ की बैठक में शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक एकजुटता पर चर्चा

    14 hours ago

    2

    0

    अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 15 नवंबर को शौर्य दिवस पर हापुड़ के गढ़ रोड स्थित मनोहर रीजेंसी में हुई। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव ने की। प्रदेश संरक्षक और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक यादव का विशेष संरक्षण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आगरा के जिलाध्यक्ष की ओर से रज कलश स्थापित करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर हुई। दीप प्रज्वलन जगराम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव, विधायक राम खिलाड़ी यादव और प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। बैठक में समाज के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन को मजबूत करने, समाज के विकास, युवाओं की भागीदारी और आने वाले सामाजिक व वैचारिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश के हर जिले में यदुवंशी समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और आधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज की तरक्की का मजबूत आधार है और हर बच्चे को बेहतर पढ़ाई के अवसर देना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव ने करीब एक घंटे 10 मिनट तक संबोधन दिया। उन्होंने समाज को नई दिशा देने, प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की आगे की योजनाओं की जानकारी दी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुझाव रखने के लिए दो से पांच मिनट का समय दिया गया। अशोक यादव और जगराम सिंह यादव ने समाज को संगठित और शिक्षित करने के साथ संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने समाज और देश के हित में निष्ठा और समर्पण से काम करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिस्मिल्लाह खां की धरोहर तोड़ने से कांग्रेस खफा:उस्ताद के परिवार के लिए मांगी आर्थिक मदद, डिवाइडर पर कमल नहीं डमरू लगाने की मांग
    Next Article
    बलरामपुर में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी:पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने की कवायद तेज; राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment