Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पत्नी-दो बच्चों को गोली मारकर जान दी:चारों की लाश अगल-बगल मिलीं, पास में तमंचा पड़ा था

    22 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की गोली लगने से मौत हो गई। झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम 6:50 बजे पति-पत्नी और दो मासूमों का शव मिला। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पहले पति ने पत्नी और दोनों बच्चों गोली मारी। इसके बाद खुद पर फायर किया। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आने की बात कह रही है। मृतकों में बजरंग गिरी (28), पत्नी कोमल (25), बेटी श्रद्धा (3) और 10 महीने का बेटा जयदीप शामिल हैं। पुलिस को 1 तमंचा और खोखे मिले घटना की सूचना पर एसपी विकास कुमार, एएसपी विशाल पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। मौके से एक देसी तमंचा और कई खोखे मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी विकास कुमार ने बताया- मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड, घरेलू स्थिति और बाकी एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। भाई बोले- हम लोग घर पर नहीं थे मृतक के भाई रामकुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो चारों के शव पड़े मिले। घटना किस वजह से हुई, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मौलाना बोला-आपकी बीवी से संबंध बनाऊंगा, ये अल्लाह का उसूल यूपी के गोरखपुर का यह मौलाना रहमतुल्लाह है, जो हलाला के लिए ब्रेनवॉश कर रहा है। दरअसल, देश में तीन तलाक कानून लागू होने के साथ ही हलाला भी नहीं कराया जा सकता। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोती की स्कूल ड्रेस दिखाकर फूट-फूटकर रोईं दादी:मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था
    Next Article
    यूपी में महिलाओं-बुजुर्गों को ₹1500 पेंशन:भाजपा का बड़ा दांव- चुनावी साल में 1.18 करोड़ लोगों को सीधा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment