Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में महिलाओं-बुजुर्गों को ₹1500 पेंशन:भाजपा का बड़ा दांव- चुनावी साल में 1.18 करोड़ लोगों को सीधा फायदा

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार ने बड़ा सियासी दांव चला है। राज्य के 1.18 करोड़ से ज्यादा पेंशन लाभार्थियों को सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। इनमें वृद्ध, विधवा, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को शामिल किया गया है। 4 अगस्त से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब ₹20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसमें इन पेंशन योजनाओं में ₹500 हर महीने की बढ़ोतरी का प्रावधान किया जा रहा है। ₹1000 से बढ़कर ₹1500 पेंशन मिलेगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 फरवरी, 2016 को विधानसभा में कहा था- वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन का अधिकार है। इसलिए उन्हें ₹1500 हर महीने पेंशन मिलनी चाहिए। दो दिन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इसकी घोषणा कर देंगे। लेकिन, सियासी कारणों से वित्त मंत्री ने बजट सत्र में इसकी घोषणा नहीं की थी। 15 जून, 2026 को मुख्यमंत्री ने जनता के नाम पत्र लिखा। ये मौका 'विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस' का था। इसमें उन्होंने ₹1500 पेंशन देने की घोषणा कर दी। बढ़ी पेंशन कब तक मिलेगी, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर ने समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी से बात की। वह बताते हैं- बजट का प्रावधान होने के बाद पेंशन की बढ़ी हुई राशि खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। अनुपूरक बजट में बजट का प्रावधान किया जा सकता है। दिव्यांगजन विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन पेंशन भी ₹500 बढ़ाई जा सकती है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए भी अतिरिक्त फंड मिलेगा मेधावी छात्राओं को स्कूटी बांटने के लिए बजट 2026-27 में ₹400 करोड़ का प्रावधान किया गया था। लेकिन, योजना के दायरे में राज्य/प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की टॉप 5% छात्राएं इसमें ली गई हैं। ₹12 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की इन छात्राओं को स्कूटी के साथ हेलमेट, 4 लीटर पेट्रोल, मुफ्त रजिस्ट्रेशन और बीमा भी मिलेगा। ₹400 करोड़ की राशि कम पड़ने के कारण अनुपूरक बजट में इसके लिए अतिरिक्त फंड की मांग रखी जाएगी। इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- 4 नए एक्सप्रेस-वे और लिंक रूट के लिए ₹10 हजार करोड़ का भूमि अधिग्रहण सरकार चुनाव से पहले पश्चिम से पूर्वांचल तक कनेक्टिविटी का बड़ा जाल बिछाने की तैयारी में है। चुनावी साल में इससे माहौल बनने का अनुमान है। EPC मोड पर बनने वाले नए एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए 70% जमीन की जरूरत है। इसके लिए करीब ₹10 हजार करोड़ के बजट का प्रस्ताव होगा। जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट ‘सपा की तुलना में योगी सरकार में 5 गुना बढ़ी पेंशन’ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्रनाथ भट्‌ट मानते हैं- अब चुनाव में 6 महीने से कम बचे हैं। चुनावी साल में महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन ₹500 बढ़ाने के फैसले का फायदा भाजपा को मिल सकता है। सपा की सरकार में विधवा, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन ₹300 हर महीने दी जाती थी। अब तक सरकार पेंशन को 3 गुना से ज्यादा बढ़ा चुकी है। अगर अनुपूरक बजट में यह राशि ₹500 बढ़ाई जाती है, तो योगी सरकार के कार्यकाल में 5 गुना बढ़ोतरी हो जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - भाजपा के सर्वे में UP में 52-67 सीटों का नुकसान, एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वे में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा हालात में अगर चुनाव हुए, तो भाजपा को बहुमत के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। भाजपा को यहां सीधे तौर पर 52 से 67 सीटों का नुकसान हो सकता है। भाजपा को 190 से 205 सीटें मिल रही हैं। बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए। 2022 में भाजपा को 255 सीटें मिली थीं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में पत्नी-दो बच्चों को गोली मारकर जान दी:चारों की लाश अगल-बगल मिलीं, पास में तमंचा पड़ा था
    Next Article
    गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता:जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी; कहा- थैंक्यू योगी जी आपने जॉब दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment