Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान:बुकिंग ठप होने से एजेंसियों और गोदामों पर लंबी कतारें

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले दो दिनों से नेटवर्क समस्या के कारण इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) और ऑनलाइन पोर्टल पर गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों और गोदामों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुकिंग व्यवस्था बाधित होने से इंडेन, एचपी और भारत गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को भी शहर के विभिन्न गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। गोंडा मार्ग स्थित भारत गैस एजेंसी और सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे। उपभोक्ताओं अजितेश, अमित और राकेश ने बताया कि पिछले दो दिनों से मोबाइल के जरिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। अमित ने यह भी बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भी नहीं आ रहा है, जबकि एजेंसियां बिना ओटीपी दिखाए सिलेंडर देने से मना कर रही हैं। एजेंसी संचालक अपने स्तर पर व्यवस्था संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। गुरुवार को शहर के राप्ती गैस सर्विस (भारत गैस) के गोदाम के बाहर सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन दोपहर बाद तक भी सिलेंडर मिलने की उम्मीद कम ही नजर आई। उधर, सिविल लाइन स्थित इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि यदि आज बुकिंग कराई जाती है, तो सिलेंडर की पर्ची पांच दिन बाद ही जारी होगी। उपभोक्ता तत्काल पर्ची मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भी लगातार दबाव बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंडेरा पारस ग्रीन्स अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़:बिल्डर की मनमानी के खिलाफ निवासी एकजुट, PDA उपाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    ब्रेजा-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो ब्लॉककर्मियों की मौत:मवेशी बचाने में बेकाबू हुई कार, 15 फीट गड्ढे में गिरी; प्रधान समेत एक अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment