Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेजा-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो ब्लॉककर्मियों की मौत:मवेशी बचाने में बेकाबू हुई कार, 15 फीट गड्ढे में गिरी; प्रधान समेत एक अन्य घायल

    8 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में बुधवार देर रात दो कारों की भिडंत में दो ब्लॉक कर्मियों की मौत हो गई। वह बाइक से विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के बीडीओ के बेटे की शादी में शामिल होकर लौट रहे चार लोगों की कार अनियंत्रित होकर पहले दूसरी गाड़ी से टकराई और फिर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो ब्लॉक कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ग्राम प्रधान और एक प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात करीब 11:20 बजे जब वे सभी वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, इतने में ही कार डिस्बैलेंस होकर स्कॉर्पियों से टकराई और गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना कंधई थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर की है। जहां सड़क हादसे में ब्लॉक कर्मचारी सर्वेश कुमार (30) और राजू तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूरे पांडे गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार सरोज (50) और खूंझी कला गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह (42) गंभीर रुप से घायल हैं। चारों लोग करीब छह बजे ब्रेजा कार से कुंडा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बेकाबू हुई ब्रेजा कार पहले सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से टकराई और फिर सड़क किनारे बने करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के शीशे टूट गए और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग मौके से निकल गए। आसपास के ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घायल प्रभाकर सिंह ने किसी तरह मोबाइल फोन से अपने बड़े भाई सुधाकर सिंह और पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक राजमणि तिवारी तीन भाइयों और दो बहनों में बड़े थे। उनकी शादी करीब 15 साल पहले राजगढ़ में हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। वहीं सर्वेश कुमार पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनके दो जुड़वां बेटे निक्कू और विक्कू हैं। शीशा तोड़कर निकाले गए घायल सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां से परिजन उन्हें इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ ले गए। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सर्वेश कुमार की पत्नी सोना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं राजमणि तिवारी की मौत की खबर मिलते ही बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों और हजारों ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पहुंच गई और परिजनों को ढांढस बंधाया। --------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान:बुकिंग ठप होने से एजेंसियों और गोदामों पर लंबी कतारें
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता वाहन रवाना:जिला जज ने दिखाई हरी झंडी, 14 मार्च को सुलह-समझौते से होगा निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment