Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में RSS की जन गोष्ठी:वीरेंद्र सिंह बोले- राष्ट्र निर्माण में सज्जन शक्ति की भूमिका थी

    12 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में एक जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “राष्ट्र निर्माण में सज्जन शक्ति की भूमिका” थी, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता वीरेंद्र सिंह, समग्र ग्राम विकास संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति या संस्था राष्ट्रहित में कार्य कर रही है, सज्जन शक्ति को उसका समर्थन करना चाहिए। सामाजिक विकृतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केवल कानून बनाने से समस्याएँ समाप्त नहीं होतीं। उन्होंने बताया कि जब तक समाज स्वयं जागरूक होकर समाधान के लिए आगे नहीं आता, तब तक बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने जैन समाज का विशेष उल्लेख करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य का जिक्र करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत के सामने आर्थिक चुनौतियाँ खड़ी की जा रही हैं। ऐसे समय में स्वदेशी की भावना को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार हम अपनी माता से बिना शर्त प्रेम करते हैं, उसी प्रकार देश, संस्कृति, सभ्यता और देश में निर्मित वस्तुओं के प्रति मातृवत भाव रखना होगा। तभी भारत विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेगा।” सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ये साधन स्वयं में खतरा नहीं हैं, बल्कि उनका उपयोग किस दिशा में किया जाता है, यह समाज पर निर्भर करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रद्धा सिंह ने की। इस अवसर पर विभाग संघ चालक सौम्य अग्रवाल, नगर संघ चालक देव प्रकाश, विभाग कार्यवाह अमित, जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह किरीट मणि, डॉ. शरद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, सर्वेश सिंह, पम्मी पांडे, संजय यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRD इंटर्न डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ को बुरी तरह पीटा:इंजेक्शन के पैकेट को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी
    Next Article
    यमुना से भैंसें निकलवाने पर बवाल-नगर निगम टीम पर पथराव:बल्केश्वर घाट पर हुआ हंगामा, कमला नगर थाने में 4 के खिलाफ दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment