Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRD इंटर्न डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ को बुरी तरह पीटा:इंजेक्शन के पैकेट को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में BRD मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी के दौरान इंजेक्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि इंटर्न डॉक्टरों ने मिलकर तीन कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। घटना वार्ड के भीतर मरीजों और तीमारदारों की मौजूदगी में हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारियों का कहना है कि विवाद इंजेक्शन को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक पहुंच गई। अब जानिए पूरा मामला… इंजेक्शन ले जाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी दरअसल गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे सर्जरी विभाग का एक इंटर्न डॉक्टर ट्रॉमा वार्ड में इंजेक्शन लेने पहुंचा। वह एक साथ पूरा पैकेट ले जाने लगा। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उसे रोका और कहा कि जितनी जरूरत हो उतनी ही दवा ले जाए, क्योंकि सभी दवाओं का रिकॉर्ड वार्ड में दर्ज किया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना एंट्री के दवा ले जाने से हिसाब गड़बड़ा जाता है और बाद में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाता है। इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि बहस बढ़ने पर इंटर्न डॉक्टर ने अपने कई साथियों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर वार्ड में पहुंच गए। इसके बाद माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। आरोप है कि इंटर्न डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ संतोष मसीह, शिवम मिश्रा और जय प्रकाश को घेर लिया और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मरीजों और तीमारदारों के सामने हुई मारपीट घटना के समय वार्ड में कई मरीज भर्ती थे और उनके परिजन भी मौजूद थे। अचानक हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक इलाज का काम भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। घायल कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि घटना के बाद जब वे मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ही उल्टा फंसाने की बात कही गई। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। FIR दर्ज कराने की तैयारी अब नर्सिंग कर्मचारियों ने थाने में FIR दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि यह केवल मारपीट का मामला नहीं, बल्कि कार्यस्थल की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि दोषी इंटर्न डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सड़कों पर घूम रहे यमराज:बिना हेलमेट और सीटबेल्ट वालों में दिखा मौत का डर, नुक्कड़ नाटक से यातायात का पढ़ाया पाठ
    Next Article
    बलरामपुर में RSS की जन गोष्ठी:वीरेंद्र सिंह बोले- राष्ट्र निर्माण में सज्जन शक्ति की भूमिका थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment