Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में तेंदुए की चहलकदमी:हेंगहा नाला पुल पर राहगीरों ने VIDEO में कैद किया, दहशत में ग्रामीण

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक तेंदुआ देखा गया। शिवपुरा–लालपुर चौराहा मार्ग पर स्थित हेंगहा नाला पुल के पास तेंदुए के दिखने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। पुल से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने तेंदुए को देखकर उसका वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ कुछ समय तक पुल के आसपास टहलता रहा और फिर नाले की ओर छलांग लगाकर ओझल हो गया। तेंदुए के अचानक सामने आने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोग सतर्कता बरतते हुए वहां से निकल गए। ग्रामीणों ने बताया कि हेंगहा पहाड़ी नाला जंगल से निकलकर गांवों के करीब तक पहुंचता है, जिससे जंगली जानवर अक्सर इसी रास्ते आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं। गांव से जंगल की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। करीब एक माह पूर्व भी इसी इलाके में एक तेंदुआ दो कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे ग्रामीणों में पहले से ही भय का माहौल था। तेंदुए के दोबारा दिखने की सूचना के बाद आसपास के गांवों के लोग शाम ढलने के बाद खेतों और रास्तों पर निकलने में विशेष सावधानी बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। वनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि जंगल नजदीक होने के कारण जंगली जानवर कभी-कभी नाले के रास्ते आबादी के पास आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ या अन्य वन्यजीव दिखने पर उनसे दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हजरत अली का यौमे शहादत मनाया:संभल में शिया समुदाय का तीन दिवसीय शोक समाप्त
    Next Article
    कन्नौज में 1920 अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने दिए सख्ती के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment