Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में 1920 अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने दिए सख्ती के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में 14 और 15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1920 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की है, जिसमें जिलाधिकारी (DM) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक केंद्र प्रभारी (पुलिस), एक केंद्र प्रभारी (परीक्षा संचालन) और एक केंद्र प्रभारी (पुलिस सुरक्षा) तैनात किए जाएंगे। इनके अतिरिक्त, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती की जाएगी। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक तिथि के स्टेशनरी बॉक्स को परीक्षा दिवस से 24 घंटे पहले केंद्र व्यवस्थापक द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी (पुलिस) और केंद्र प्रभारी (परीक्षा संचालक) की उपस्थिति में खोला जाएगा। प्राप्त परीक्षा सामग्री की गहन जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वह उसी परीक्षा केंद्र की है या नहीं। परीक्षा कक्ष का सीटिंग प्लान दो प्रतियों में तैयार किया जाएगा, जिसमें केवल सीटों का अनुक्रमांक अंकित होगा। केंद्र के बाहर रोल नंबर और रूम नंबर की सूची चस्पा की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले सीटिंग प्लान की पहली प्रति अभ्यर्थियों के लिए कमरे के दरवाजे पर लगाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, बोर्ड द्वारा अधिकृत व्यक्तियों (स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी (पुलिस) और केंद्र प्रभारी (परीक्षा संचालक) को छोड़कर) परीक्षा कार्य में लगे सभी स्टाफ के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा करा लिए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में तेंदुए की चहलकदमी:हेंगहा नाला पुल पर राहगीरों ने VIDEO में कैद किया, दहशत में ग्रामीण
    Next Article
    सुलतानपुर में विशेष समुदाय के खिलाफ शिकायत पर केस दर्ज:समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक ग्रेड-3 ने व्हाट्सएप पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment