Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather | दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला, सामान्य से ऊपर रहा पारा, लेकिन 'खराब' हवा ने बढ़ाई चिंता

    3 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह हल्की गर्मी और धुंध के साथ हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, शहर की वायु गुणवत्ता (AQI) एक बार फिर 'खराब' श्रेणी में पहुँच गई है, जिससे दिल्लीवासियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं।मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, दिन के दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।लोधी रोड में तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक) रहा, जबकि रिज में 13.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। आयानगर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक इन मौसम केंद्रों पर कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 27 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, 10 केंद्रों पर मध्यम श्रेणी और दो पर बेहद खराब श्रेणी में रहा। आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई (331) दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meerut Fire Tragedy | सिलाई मशीन से घर में लगी भीषण आग, 4 महीने की मासूमों समेत 6 को जिंदा लील गया काल!
    Next Article
    AI समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार:20 घंटे पूछताछ हुई, कांग्रेस नेता बोले- ये अंग्रेजों जैसा शासन; अब तक 8 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment