Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलेट-ट्रेन में दिल्ली से कानपुर आइए, ठग्गू के लड्डू खाइए:रेल मंंत्री बोले- पौन-2 घंटे में वापस जाकर फिर काम करिए

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब शहर भी देश के प्रस्तावित बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। सांसद रमेश अवस्थी ने सदन में बुलट ट्रेन को लेकर बात रखी थी, अब प्रस्तावित नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कानपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा कर दी है। इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलने के बाद दिल्ली से कानपुर का सफर महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरा हो सकेगा। रेल मंत्री ने कहा प्रस्तावित बुलेट ट्रेन दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए वाराणसी, पटना और आगे गुवाहाटी तक जाएगी। इस घोषणा के बाद कानपुर के लोग खुश है। शहरवासियों को उम्मीद है कि हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी से औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। ठग्गू के लड्डू का जिक्र कर रेल मंत्री ने कही खास बात घोषणा के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानपुर की मशहूर मिठाई ठग्गू के लड्डू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बुलेट ट्रेन में बैठकर महज 1 घंटा 45 मिनट में कानपुर आइए ठग्गू के लड्डू का स्वाद लीजिए और वापस दिल्ली जाकर फिर अपना काम कर सकेंगे। रेल मंत्री की इस टिप्पणी से कानपुर का ठग्गू का लड्डू का नाम भी लिया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में उठाया था कानपुर का मुद्दा शुरुआती प्रस्ताव में बुलेट ट्रेन के रूट में कानपुर को शामिल किए जाने को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। ऐसे में सांसद रमेश अवस्थी ने शहर के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक महत्व को देखते हुए संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने कानपुर का पक्ष मजबूती से रखा था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक महानगर कानपुर को इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जोड़ना जरूरी है। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। सांसद की इस पहल के बाद प्रस्तावित कॉरिडोर में कानपुर को जगह मिलने को शहर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा सांसद रमेश अवस्थी ने इस घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर को बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जोड़ना शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगों, विद्यार्थियों और आम जनता को लाभ मिलेगा। आवागमन आसान होने के साथ निवेश, रोजगार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कानपुर सिर्फ औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि उत्तर भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक और आर्थिक केंद्र है। बुलेट ट्रेन से जुड़ने के बाद शहर की राष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी और पहचान दोनों मजबूत होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने सुसाइड किया:जम्मूतवी एक्सप्रेस के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment