Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप:खनन माफिया ने दोस्तों से मिलकर कार में उठाया; गिरफ्तारी न करने पर हंगामा

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मेला घूमने आई 12 वीं की छात्रा को खनन माफिया ने अपने दोस्त के साथ उठा लिया। कार में डालकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए। वहां दूसरी कार से उसके दो और साथी पहुंचे। वहां पर चारों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। परिजन ढ़ूढ़ते हुए जब जंगल की तरफ पहुंचे तो किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजन ने तुरंत अस्पताल ले जाकर छात्रा को भर्ती कराया। जहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। होश आने पर वह किसी से बात नहीं कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा अभी सदमें में है उसकी काउंसलिंग कर उससे बात करने की कोशिश की जा रही है। एक आरोपी लड़की के गांव का है। लड़की 12वीं का एग्जाम दिया है। पीड़िता के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार में एक बड़ा भाई भी है जो ग्रेजुएशन कर रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रहे थे। पीड़िता के पिता और परिजन ने जब थाने में जाकर हंगामा किया। तब जाकर खनन माफिया समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूरा मामला चोला थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला सिखेड़ा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पचौता गांव में लगे मेले में घूमने गई थी। छात्रा अपनी भाभी और ताई के साथ गई थी। इसी दौरान बुधवार शाम के समय वह अचानक परिजनों से अलग हो गई। जब परिजनों को उसका पता नहीं चला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के करीब 3 घंटे बाद परिवार वाले छात्रा तक पहुंचे, वो बेहाश थी। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। परिवार ने बाद परिवार ने गुरुवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता की तहरीर के अनुसार, दो युवक छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले गए। उसे कुछ समय तक कार में घुमाने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाया गया। पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से दरिंदों का एनकाउंटर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा- आज हमारी बच्ची के साथ हुआ है, वो कल किसी और की बच्ची के साथ ना हो। इसलिए दरिंदों का सीधे एनकाउंटर योगी जी कराएं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि ककोड़ पुलिस ने आरोपियों को कुर्सी पर बैठा रखा है। लड़की ने खनन माफया को पहचान पीड़िता ने आरोपियों में से एक खनन माफिया सुनील यादव को पहचान लिया। आरोपी उसके गांव के पास का ही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने सुनील ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों प्रिंस यादव, दीपांशु यादव और एक अन्य के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने उसके तीनों के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और सभी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनील पर खनन के और भी कई मामले दर्ज हैं। हंगामे के बाद चारों आरोपी गिरफ्तार गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तुरंत एक्शन नहीं लिया है। इस पर परिवार ने 11 बजे हंगामा शुरू कर दिया। फिर आनन-फानन ने पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने तीन अन्य साथियों प्रिंस यादव, दीपांशु यादव और एक अन्य का नाम बताया। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिता बोले- आरोपियों को रिश्तेदारों जैसा थाने में ट्रीटमेंट लड़की के पिता ने कहा कि आरोपियों को थाने में ऐसा रखा, जैसे पुलिस के रिश्तेदार हों। एक आरोपी खनन माफिया का रिश्तेदार होने के कारण थाना प्रभारी बलराम सिंह ने रिश्तेदार जैसा व्यवहार किया। परिजनों ने थाना प्रभारी पर इस केस में आरोपियों से सेटिंग करने जैसे आरोप लगाए। पीड़िता के चाचा ने कहा- मुंह दबाकर ले गए लड़की के चाचा ने बताया कि पचौता गांव में लगे मेले में बच्ची गई थी। वहीं से दो लड़के जबरदस्ती उसे मुंह दबाकर गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आगे की कार्रवाई करने में ढिलाई बरती जा रही है। बच्ची के साथ जो परिजन गए थे, उन्होंने हमे जानकारी दी। हमें सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। कार्रवाई ऐसी हो जो बहन बेटी किसी बाहर निकलने से पहले दहशत में ना रहें। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात: काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- यूपी में अब कानून का राज है। गो माता के प्रति देश-प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को केशव ने ढोंगी बताया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में पुलिसकर्मी ने साड़ी पहनकर खेली होली:जवानों ने कपड़ा फाड़कर कर किया नागिन डांस, फिल्मी गानों पर झूमे
    Next Article
    अजगैन क्षेत्र में नहर में मिला महिला का शव:मुड़ेरा गांव के पास ग्रामीणों ने देखा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment