Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी:50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, जिला प्रशासन ने एडवाइजरी दी

    2 hours ago

    1

    0

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुलंदशहर के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को जिले में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी ने लोगों से आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने मौसम खराब होने पर लोगों को पक्के मकान के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। खिड़की, दरवाजे, कमजोर दीवारों, पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग और टीन शेड से दूर रहने को कहा गया है। तेज आंधी चलने की स्थिति में वाहन लेकर सड़क पर निकलने से बचें। अगर रास्ते में आंधी शुरू हो जाए तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक दें। खुले स्थान पर खड़े होकर मौसम शांत होने का इंतजार न करें। आकाशीय बिजली से ऐसे बचें बादलों की तेज गर्जन सुनाई देते ही पक्के भवन में चले जाएं। खुले मैदान, खेत, पोखर, तालाब और नदियों के आसपास न रहें। अकेले खड़े पेड़ के नीचे भी शरण न लें। बिजली चमकने के दौरान बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। पशुओं को पेड़ और टीन शेड के नीचे न बांधें प्रशासन ने पशुपालकों को भी सावधानी बरतने को कहा है। जानवरों को पेड़ों या टीन शेड के नीचे बांधने से बचें। तेज हवा और आकाशीय बिजली के दौरान उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। मौसम और आपदा से संबंधित जानकारी के लिए केवल सरकारी स्रोतों से जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी तरीका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 अक्टूबर से बदलेंगे लखनऊ-मुंबई ट्रेनों के रूट:कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक,पुष्पक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदलेगा रूट
    Next Article
    सुल्तानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव की मतपेटियां लूटी गईं:हाईकोर्ट ने जिला जज को सौंपी पहचान की जिम्मेदारी, एसपी करेंगे जांच की निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment