Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव की मतपेटियां लूटी गईं:हाईकोर्ट ने जिला जज को सौंपी पहचान की जिम्मेदारी, एसपी करेंगे जांच की निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के दौरान मतपेटियां लूटे जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जिला जज को सीसीटीवी फुटेज से वकीलों की पहचान कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इसे आपराधिक कृत्य और अवमानना बताया। 9 सितंबर को चुनाव शांति से हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान वकीलों की भीड़ ने मतपेटियां उठा लीं और गिनती रुक गई। अगले दिन मतपेटियां रखे कमरे का ताला तोड़कर सीसीटीवी डीवीआर और फुटेज से छेड़छाड़ की गई। 14 सितंबर को एफआईआर दर्ज हुई। हाईकोर्ट ने जिला जज को एल्डर्स कमेटी की मदद से जांच का निर्देश दिया। एसपी सुल्तानपुर को एफआईआर जांच की निगरानी का निर्देश है। कोर्ट ने चुनाव दोबारा कराने का भी आदेश दिया। अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी:50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, जिला प्रशासन ने एडवाइजरी दी
    Next Article
    प्रयागराज में चल रही तेज हवाएं, बारिश का अलर्ट जारी:सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए, मौसम हुआ ठंडा, तापमान में 4 से 7 डिग्री तक गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment