Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में डिवाइडर से टकराकर पलटी थार:100 की स्पीड से दौड़ रही थी, दो युवक गंभीर घायल; रेलिंग और बिजली का पोल उखड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर शहर में नुमाइश फ्लाईओवर के पास शनिवार रात तेज रफ्तार महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस और राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। थार कालाआम चौराहे से दिल्ली रोड की ओर जा रही थी। इसकी रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। नुमाइश फ्लाईओवर के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद थार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग और बिजली का पोल भी उखड़ गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सीधा कराया और उसमें फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटी कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार तेज रफ्तार में थी। नुमाइश फ्लाईओवर के पास अचानक चालक का कार से नियंत्रण हट गया। कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर कई बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से सड़क किनारे लगी रेलिंग और बिजली का पोल भी टूटकर उखड़ गया। राहगीरों की मदद से घायलों को निकाला हादसे के बाद कार में दोनों युवक फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस के पहुंचने तक मदद की। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों के सहयोग से कार को सीधा करवाया और दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। दो घंटे तक दिल्ली रोड पर यातायात ठप हादसे के बाद कालाआम चौराहे से दिल्ली रोड जाने वाले मार्ग पर नुमाइश फ्लाईओवर के ऊपर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त थार और बिखरे मलबे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कार को हटवाया और मलबा साफ कराया। इसके बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। सीओ बोले- तेज रफ्तार से अनियंत्रित हुई कार सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला:जेब से टूटा मोबाइल और बाइक की चाबी मिली; झाड़ियों में खड़ी थी बाइक
    Next Article
    जालौन में रातभर बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी:तिलक नगर में घरों तक पहुंचा जलभराव; मलंगा नाले का बढ़ रहा जलस्तर, किसानों की बढ़ी चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment