Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान मारपीट, VIDEO:महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने, लूट का आरोप लगाया

    17 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक घुड़चढ़ी समारोह के दौरान विकलांग महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने दबंगों द्वारा मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस उसे थाने-चौकियों के चक्कर लगवा रही है और दबंगों से सांठगांठ कर रही है। इस मामले में महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की है। यह घटना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में हुई। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि घुड़चढ़ी के दौरान गाड़ी टकराने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। अमरगढ़ निवासी चंचल शर्मा ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई की शादी में शामिल होने आई थी। घुड़चढ़ी के दौरान एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जब उसने चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। चंचल शर्मा के अनुसार, मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन और मंगलसूत्र भी लूट लिया गया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिस ने उसके भाइयों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि मुकदमे में फर्जी तरीके से 7 लोगों को नामजद किया गया, जिनमें से 4 मौके पर मौजूद नहीं थे। एसएसपी ने महिला को मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वीं पास को चार साल में मिलेगी बीएड की डिग्री:CSJMU शुरु करेगा बीए व बीएससी बीएड कोर्स, 10 मार्च तक करें आवेदन
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम से सरसों का तेल चोरी:चालक के सोते समय 65-70 गत्ते गायब; एटीएमएस कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment