Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम से सरसों का तेल चोरी:चालक के सोते समय 65-70 गत्ते गायब; एटीएमएस कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

    19 hours ago

    1

    0

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में एक डीसीएम से सरसों के तेल के 65-70 गत्ते चोरी हो गए। यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई जब चालक वाहन खड़ा कर सो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद निवासी डीसीएम चालक जहीर खान ने बताया कि वह आगरा से 2019 गत्ते सरसों का तेल लादकर बलिया जा रहा था। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे नींद आने पर उसने डीसीएम (यूपी 82 डीटी 5939) को जरईकला के पास किमी 81 पर खड़ा कर दिया और सो गया। सुबह उठने पर जहीर ने वाहन के रस्से कटे हुए पाए। जांच करने पर पता चला कि लगभग 65 से 70 गत्ते सरसों का तेल गायब था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच के दौरान पास की झाड़ियों में कुछ खाली गत्ते और तेल के डिब्बे बरामद किए। इस घटना में एटीएमएस (ATMS) कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, क्योंकि एक्सप्रेस-वे पर हर किलोमीटर पर कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटना कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, चालक और वाहन मालिक शिकायत दर्ज कराने से कतरा रहे हैं, जिससे मामले की संदेहास्पद प्रकृति और बढ़ गई है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले किमी 80 पर आबकारी विभाग की शराब से लदी गाड़ी से लगभग 25 गत्ते गायब हो गए थे। इससे पूर्व एक ट्रक से चावल की बोरिया चोरी होने का भी मामला सामने आ चुका है। एक्सप्रेस-वे पर हजारों एआई कैमरे लगे हुए हैं। जो हर दस सेकेंड में मूव करते हैं लेकिन चोरी की घटनाओं के वीडियो नहीं मिलते। इससे संदेह होता है कि कहीं एटीएमएस के कर्मचारियों की मिलीभगत से तो घटनाएं नहीं हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान मारपीट, VIDEO:महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने, लूट का आरोप लगाया
    Next Article
    सर्राफा दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:3.5 किलो चांदी, सोने के आभूषण, नकदी और कार बरामद; नेपाल में बेचते थे माल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment