Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 7.11 लाख ठगे:बुलंदशहर में पैसे निकालने के आवेदन पर हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

    19 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक युवक से 7.11 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खुर्जा के चंद्रलोक निवासी अंकुश सोलंकी पुत्र किरण पाल सिंह सोलंकी ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि यह ठगी 21 नवंबर 2025 से शुरू हुई। उन्हें 'MOSTBET' वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग में निवेश का झांसा दिया गया था। शुरुआत में ठगों ने अंकुश का विश्वास जीता और उनसे बार-बार अलग-अलग बैंक खातों में यूपीआई के जरिए पैसे जमा करवाए। अंकुश सोलंकी के अनुसार, जब उन्होंने अपनी जमा की गई धनराशि निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने उन्हें नए-नए टास्क पूरे करने के लिए कहा। अपने पैसे वापस पाने की उम्मीद में वह लगातार और निवेश करते रहे। हालांकि, कुछ समय बाद ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया और उन्हें धन निकासी की अनुमति नहीं दी गई। जांच में यह सामने आया कि यह पूरी प्रक्रिया एक सुनियोजित साइबर ठगी थी। पीड़ित अंकुश सोलंकी के अनुसार, विभिन्न बैंक खातों में कुल 7,11,000 रुपये ट्रांसफर कर उनसे ठगी की गई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने साइबर ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने और बैंक खातों व लेन-देन की जांच कर ठगी गई धनराशि वापस दिलाने का आग्रह किया है। पुलिस ने अंकुश सोलंकी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बर्तन विक्रेता की हत्या:पुलिस ने 20 से अधिक CCTV खंगाले, खुलासे के लिए लगीं 3 टीमें
    Next Article
    बुलंदशहर में कांग्रेस नेता नजरबंद, लखनऊ घेराव से पहले कार्रवाई:जिलाध्यक्ष समेत मनरेगा कॉर्डिनेटर, NSUI नेताओं को भी किया गया हाउस अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment