Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में पुलिस और गौकश फरमान के बीच मुठभेड़:गौकशी की फिराक में था, 6 से अधिक मुकदमे दर्ज; तमंचा-कारतूस बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक गौकश फरमान के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गौकश फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव झमका के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर झुमका गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फरमान घायल हो गया। इस जानलेवा हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल गौकश फरमान के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और गौकशी करने के उपकरण बरामद किए। घायल फरमान को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्जा के सीईओ शोभित अत्री ने बताया कि आरोपी फरमान पर गौकशी सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। फरमान गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दिन का पारा 26 डिग्री तक पहुंचेगा:सुबह-शाम हल्की ठंड जारी, अगले कुछ दिन साफ रहेगा मौसम
    Next Article
    शराब पार्टी के दौरान युवक को‌ मारी गोली:प्रयागराज में हथेली को छूते हुए निकली, साथ बैठने वाले युवकों ने की वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment