Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पार्टी के दौरान युवक को‌ मारी गोली:प्रयागराज में हथेली को छूते हुए निकली, साथ बैठने वाले युवकों ने की वारदात

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के करेली में शुक्रवार रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में फायरिंग कर दी गई। फायरिंग की इस घटना में अमित कुशवाहा (22) घायल हो गया। गोली उसकी हथेली को छूते हुए निकल‌ गई। आरोप उसके दोस्तों पर है, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना करेली के भावापुर इलाके में काली माता मंदिर के पास ब्लू बेल स्कूल के पास रात 10 बजे के करीब हुई। शुक्रवार रात पांच से छह युवक एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इनमें अमित कुशवाहा भी था। इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी। सूत्रों के अनुसार, झगड़े के बीच एक युवक ने अचानक असलहे से फायरिंग कर दी। गोली अमित कुशवाहा के हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सभी आपस में दोस्त, नशे में थे युवक सूचना मिलते ही करेली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी युवक मौके से फरार हो गए। उधर पुलिस ने घायल अमित को अस्पताल भेजा। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक आपस में दोस्त हैं और शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एक युवक ने फायरिंग कर दी। घायल के बयान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पुलिस और गौकश फरमान के बीच मुठभेड़:गौकशी की फिराक में था, 6 से अधिक मुकदमे दर्ज; तमंचा-कारतूस बरामद
    Next Article
    छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्षों में जमकर मारपीट:श्रावस्ती में लाठी-डंडे चले, 8 घायल; छेड़छाड़ में आरोपी पक्ष और मारपीट में दोनों ओर से केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment