Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में रंगदारी न देने पर युवक को गोली मारी:नमाज पढ़कर लौट रहा था, हिस्ट्रीशीटर अशरफ गाजी ने रोककर 50 हजार रुपये मांगे

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी न देने पर एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। काजीवाड़ा भूरी वाली गली में नमाज पढ़कर घर लौट रहे जुबैर नामक युवक को हिस्ट्रीशीटर अशरफ गाजी ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पीड़ित जुबैर ने बताया कि आरोपी अशरफ गाजी उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। जब जुबैर ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग की यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी को खुलेआम फायरिंग करते देखा जा सकता है। जुबैर ने इस संबंध में खुर्जा नगर कोतवाली थाने में तहरीर दी है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बेटियां फाउंडेशन का सम्मान समारोह:अलग- अलग क्षेत्र में मेहनत कर पहचान बनाने वालों ने बताई संघर्ष की कहानी
    Next Article
    नोएडा में चलेंगी आठ डबलडेकर बस:बोटेनिकल गार्डन से परिचौक और ग्रेनो वेस्ट तक जाएंगी, 50 फीडर अलग चलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment