Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में चलेंगी आठ डबलडेकर बस:बोटेनिकल गार्डन से परिचौक और ग्रेनो वेस्ट तक जाएंगी, 50 फीडर अलग चलेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में आठ डबलडेकर बस आ चुकी है। जल्द ही इन बसों को सड़क पर उतारा जाएगा। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रुप में लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। इसका संचालन यूपी रोडवेज कराएगा। अभी इनके दो रुट प्रस्तावित किए गए है। पहला रुट बोटेनिकल गार्डन से परिचौक तक वाया एक्सप्रेस वे और दूसरा बोटेनिकल गार्डन से ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति तक। इन बसों के संचालन से लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा प्राधिकरण ने अतिरिक्त 50 फीडर बसों की डिमांड की है। ये बस शासन से जल्द प्राधिकरण को मिल जाएंगी। इनको नोएडा के इंटरनल सेक्टर और ग्रेनो वेस्ट से जोड़ा जाएगा। चार्जिंग के लिए बनाए जा रहे स्टेशन नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर मेट्रो और टैंपो ऑटो है। पहले सिटी बस चलाई गई थी। लेकिन घाटे की वजह से इसे बंद कर दिया गया। अब यूपी रोडवेज की ओर से आठ डबल डेकर बस चलाई जएंगी। संभवता इसी महीने से बस सेवा शुरू की जा सकेगी। ये बस यूपी रोडवेज के डिपो में है। सभी बस ईवी है। इनकी चार्जिंग के लिए मोरना बस स्टैंड में ईवी स्टेशन बनाया जा रहा है। इन बसों के 50 फीडर बसों की डिमांड चलने से लोगों को काफी सहुलियत होगी। प्राधिकरण ने बताया जिन 50 बसों की शासन से डिमांड की गई है वो फीडर बस है। इसके लिए एसपीवी का गठन किया जाएगा। हालांकि इनका संचालन भी यूपी रोडवेज ही करेगी। लेकिन एसपीवी में प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में रंगदारी न देने पर युवक को गोली मारी:नमाज पढ़कर लौट रहा था, हिस्ट्रीशीटर अशरफ गाजी ने रोककर 50 हजार रुपये मांगे
    Next Article
    गाजीपुर में 5 को आवास, 4 उद्यमियों को ऋण चेक:प्रदेश सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' कार्यक्रम में 40 लाख के ऋण वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment