Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्कूल के सामने पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरा:शिकायत के बाद भी नहीं हटाया गया, 20 घंटे तक बिजली ठप

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में आंधी-तूफान के कारण केंद्रीय विद्यालय के सामने एक खोखला पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे शहर के पॉश इलाकों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। इस घटना से लगभग 25 हजार लोगों को 20 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से डीएम रोड बिजलीघर से जुड़े आवास विकास, डीएम रोड, काला आम, काली नदी रोड, कृष्णा नगर, चार खम्भा और प्रेम नगर सहित कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से घरों में पानी का संकट भी पैदा हो गया और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। स्थानीय लोगों का आरोप है यह घटना वन विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुई। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने लगभग 20 दिन पहले ही जर्जर पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया था, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि वन विभाग ने समय रहते पेड़ हटवा दिया होता, तो हजारों लोगों को इस बड़ी परेशानी से नहीं जूझना पड़ता। बिजली विभाग की टीम ने गिरे हुए पेड़ को हटाकर लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल होने में लगभग 20 घंटे का समय लग गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस में रात गुजारनी पड़ी। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जर्जर पेड़ों का सर्वेक्षण कराकर उन्हें समय रहते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से जान-माल के नुकसान और बड़े बिजली संकट से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ITI पास इलेक्ट्रीशियन की घर में करंट लगने से मौत:बस्ती में फ्रिज का तार जोड़ते समय हादसा, गुजरात में करता था नौकरी
    Next Article
    महिलाओं पर भद्दे कमेंट, कॉमेडियन प्रणित मोरे की माफी:कहा- मैं नफरत का हकदार, लेकिन एक मौका दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment