Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में सड़क हादसें में एक की मौत, तीन घायल:तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद के पूठा गांव के पास रविवार सुबह पूठा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल मृतक की पहचान जहांगीराबाद निवासी हर्षवर्धन (45) पुत्र पूरन के रूप में हुई है। टक्कर के बाद उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनके साथ बाइक पर सवार शाहिद पुत्र शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी किरन पाल (44) पुत्र थान सिंह और रविंद्र पुत्र वीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही अमरगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ रेफर कर दिया गया। कार चालक फरार, जांच शुरू हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी। चालक मौके से फरार हो गया। अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नर अखाड़ा ने चीनी रंग-पिचकारी के बहिष्कार का ऐलान किया:महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि ने स्वदेशी अपनाने की अपील की
    Next Article
    प्रधानमंत्री से अधिवक्ताओं को मिलने का समय नहीं मिला:पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर जनसभा में जाने का ऐलान, आत्मदाह की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment